पौड़ी में गुलदार का हमला, घास काटने गई महिला को बनाया शिकार,
गांव में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. सुबह गांव की निवासी सीता देवी (उम्र करीब 65 वर्ष) घर के पास ही जंगल किनारे घास काटने गई थीं. इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया.घास काट रही महिला को गुलदार ने मारा: आसपास मौजूद लोगों को जब तक कुछ समझ आता, तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है. लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं.
महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
सामाजिक कार्यकर्ता सुमन ने इस घटना को लेकर सरकार और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है. पहले भी कई बार वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. विभाग की लापरवाही के चलते एक निर्दोष महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।
महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश: सामाजिक कार्यकर्ता सुमन ने इस घटना को लेकर सरकार और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है. पहले भी कई बार वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. विभाग की लापरवाही के चलते एक निर्दोष महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।