
देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं यहां एक ज़रूरी मुद्दे पर बात करने आया हूं, खासकर इस देश की महिलाओं के लिए. इस देश का हर नागरिक देख रहा है कि महिलाओं की तरक्की कैसे रुक गई है… हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, हम कामयाब नहीं हुए हैं. नारी शक्ति अधिनियम में बदलाव नहीं हो पाए. और मैं इसके लिए देश की सभी माताओं और बहनों से माफ़ी मांगता हूं.”तीसरे कार्यकाल में यह तीसरी बार है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं.तीसरे कार्यकाल में सबसे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन 12 मई 2025 को दिया था. उस समय उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के जवाबी हमले में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लोगों को बताया था. दूसरी बार 21 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 22 सितंबर 2025 से जेनरेशन जीएसटी सुधारों (GST 2.0) को लागू करने की घोषणा की थी ।
![]()
21 सितंबर 2025 को किया था संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने 21 सितंबर 2025 को जीएसटी रिफॉर्म लागू किए जाने को लेकर देश को संबोधित किया था. उस समय पीएम मोदी ने कहा था कि कल, नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू कर दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा था कि कल से देश में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू हो रहा है. इससे आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजें खरीद सकेंगे.