DehradunUttrakhand
नशामुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, केंद्र सरकार और गायत्री परिवार की संयुक्त पहल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित
जनजागरण के साथ सम्मान समारोह, नशामुक्त भारत अभियान को मिली नई ऊर्जा


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि नशा मुक्ति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने से होती है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र को नशे जैसी सामाजिक बुराई से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने भी लोगों से दुर्व्यसनों से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी की अध्यक्ष नलिनी गोसाईं को नशा मुक्ति मित्र अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।