उत्तराखंड

उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने बीकेटीसी को ₹1.01 करोड़ का दान दिया

बदरीनाथ धाम में सौंपा चेक, श्रद्धा और सेवा भावना का बताया प्रतीक

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है. यह राशि उन्होंने बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति को चेक के रूप में सौंपी.
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत किया और आभार जताया. उन्होंने कहा कि महेंद्र शर्मा पिछले एक दशक से समिति से जुड़े हैं और धार्मिक स्थलों के विकास में लगातार योगदान देते रहे हैं.


महेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है और यह दान उसी भावना का प्रतीक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस राशि का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक कार्यों में किया जाएगा.
इस अवसर पर मंदिर समिति के कई अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. वहीं श्रद्धालुओं ने भी इस योगदान को सराहते हुए इसे प्रेरणादायक बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!