DehradunUttrakhand

नितिन नवीन के दौरे से उत्तराखंड में चुनावी तैयारियां तेज, BJP बनाएगी हैट्रिक की रणनीति

हल्द्वानी में BJP की बड़ी बैठकें, 9 और 10 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे मंथन

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 और 10 सितंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा उनके कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सम्मेलन और सिख गौरव सम्मेलन को संबोधित करना भी शामिल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लक्ष्य को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति तैयार करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन अहम रहेगा।

कार्यक्रम के अनुसार, 9 सितंबर को हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में शामिल होकर प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों के साथ ही आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!