उत्तराखंड

मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में फंसे चालक का मुश्किल रेस्क्यू

मोहब्बेवाला में ट्रक ने कार को टक्कर मारने के बाद पोल से टकराया, चालक केबिन में फंसा

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके का है, जहां सुबह एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा भिड़ा, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों वाहनों के चालकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा था। इसी दौरान मोहब्बेवाला के पास एक कार चालक यू-टर्न ले रहा था और गाड़ी रॉन्ग साइड में आ गई, जिससे यह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची राहत टीम ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ था, जब तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। ऐसे लगातार हो रहे हादसे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!