Uncategorized

पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की चेतावनी, रूस ने भी की हमले की निंदा

पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की चेतावनी

काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। गुरुवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के करीब 10 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, इन ठिकानों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें जमा करने के लिए किया जा रहा था।

अफगानिस्तान ने हमले में चार नागरिकों के मारे जाने की बात कही है। इसके बाद तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देने की चेतावनी दी। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “इंशाअल्लाह, माकूल जवाब दिया जाएगा।”

वहीं, अफगानिस्तान स्थित रूसी दूतावास ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!