Delhiउत्तराखंड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर टू-व्हीलर को भी मिलेगी रफ्तार, राजधानी को नई सौगात

जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली से देहरादून का सफर होगा और आसान व तेज

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ी एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जहां एक ओर निर्माण और अपग्रेडेशन का काम तेज़ी से जारी है. वहीं अब दोपहिया वाहनों को भी इस एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों पर चलने की अनुमति दे दी गई है.इस फैसले से उन हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी, जो रोज़ाना बाइक और स्कूटर से इस मार्ग का उपयोग करते हैं. खासतौर पर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह निर्णय सफर को आसान और समय बचाने वाला साबित होगा. इसके साथ ही देहरादून से हिमाचल की तरफ जाने वाले वहानों के लिए भी एक अच्छी खबर है.

in

मोहंड एलिवेटेड रोड बना राहत का सबसे बड़ा जरिया: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के मोहंड सेक्शन में बना 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ था. पहले यह कहा जा रहा था कि यहां दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लग सकती है, लेकिन एनएचएआई ने स्थिति स्पष्ट कर दी है.

परियोजना निदेशक सौरभ सिंह के अनुसार मोहंड एलिवेटेड रोड पर किसी भी प्रकार के वाहन चाहे वह दोपहिया हो या चारपहिया पर प्रतिबंध नहीं रहेगा. यहां दोपहिया वाहन 60 किमी प्रति घंटे की निर्धारित गति से आसानी से चल सकेंगे.दरअसल, मोहंड क्षेत्र पहले ट्रैफिक जाम के लिए जाना जाता था. यहां कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों लग जाते थे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है और अब सफर सुगम हो चुका है.वैसे तो एक्सप्रेस-वे के सभी हिस्सों में दोपहिया वाहनों के लिए कोई भी अनुमति नहीं दी जाती है. हालांकि कुछ जगहों पर विशेष परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर टू व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों को छूट दी गई है, जिसमें एक एरिया मोहंड क्षेत्र का है. यहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस के एलिवेटेड रोड पर ही टू विल्हर और थ्री विल्हर वाहनों को अनुमति दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!