DehradunUncategorizedUttrakhandराजनीति

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR,

  1. उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में दर्ज FIR में भारतीय दंड संहिता (IPC) की 10 धाराओं और SC-ST एक्ट की 3 धाराओं का उल्लेख किया गया है। शिकायत में एक कथित ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश से जुड़ा आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

FIR के बाद सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो और ऑडियो

मामले में FIR दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो और पति से संबंधित ऑडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि सामने आए ऑडियो ने उनके वैवाहिक रिश्ते और समर्पण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सवाल किया कि सच्चाई और ईमानदारी से रिश्ता निभाने के बदले क्या ऐसा परिणाम मिलना चाहिए? उन्होंने बताया कि ऑडियो सुनने के बाद ही उन्होंने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। उनके अनुसार, यह कदम उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

महिलाओं से की घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

रेखा आर्या ने इस पूरे मामले के बीच महिलाओं से घरेलू अत्याचार के खिलाफ चुप्पी तोड़ने और अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने कहा, “महिला आम हो, महिला खास हो… घरेलू अत्याचार न सहना है, न सहना है, बल्कि उसे कहना है।”

इस घटनाक्रम के बीच रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!