Uncategorized

देवप्रयाग में चारधाम यात्रा बस सड़क किनारे पलटी, 4 यात्री घायल

तोता घाटी में हुआ हादसा, बस में 39 यात्री थे सवार; टिहरी पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह चारधाम यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया गया है. बस में 39 चारधाम यात्री सवार थे. हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आई है, जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश की ओर आ रही चारधाम यात्रा बस संख्या UK04 PA 0418 तोताघाटी के पास पहुंची ही थी कि अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए. ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर ही पलट गई. गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. घटना होते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!