CrimeDehradunUttrakhand

देहरादून: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 17 लोग, पुलिस ने 4,250 रुपये का जुर्माना वसूला

देहरादून: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 17 लोग

देहरादून। राजधानी देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ रायपुर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सड़क किनारे और वाहनों में बैठकर शराब पी रहे 17 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 4,250 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की चेतावनी दी

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रिंग रोड, किद्दूवाला, रायपुर बाजार, मालदेवता रोड समेत अन्य संवेदनशील और एकांत स्थानों पर जांच की गई। पुलिस को कई लोग खुले में और अपने वाहनों में बैठकर शराब पीते मिले। इसके बाद सभी 17 लोगों को थाने लाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

होटल और ढाबा संचालकों को भी निर्देश

अभियान के दौरान पुलिस ने होटल और ढाबा संचालकों के साथ स्थानीय व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने जैसी गतिविधियों को रोकने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से बचने और कानून का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!