उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने बढ़ाई ताकत, पूर्व IG अनंत राम चौहान समेत 50 से अधिक लोग पार्टी में शामिल
उत्तराखंडw चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने बढ़ाई ताकत,
देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। बुधवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व IG पुलिस अनंत राम चौहान समेत 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और उनके समर्थकों ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के विस्तार और राजनीतिक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है। पार्टी का फोकस नए लोगों को जोड़कर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने पर है।