अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, अब रायपुर थाने में भी दर्ज हुआ मुकदमा; मारपीट और धमकी के आरोप
अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, अब रायपुर थाने में भी दर्ज हुआ मुकदमा;
देहरादून। बिग बॉस फेम और चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK-07 राइडर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने के बाद अब उनके खिलाफ रायपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर घर में जबरन घुसकर मारपीट करने और हथियार दिखाकर धमकाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता आयुष थपलियाल के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर उनके मोबाइल का निजी डेटा भी लिया। इसके अलावा, दबाव बनाकर उनसे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करवाने का आरोप भी लगाया गया है।
घर से सामान ले जाने की भी शिकायत
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान घर से ब्लूटूथ हेडसेट, रे-बैन का चश्मा, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव और आईफोन का चार्जर भी ले जाया गया।
शिकायत के आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।