DehradunUttrakhand
देहरादून में बीकॉम छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीकॉम द्वितीय वर्ष के 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव क्लेमेंट टाउन क्षेत्र स्थित अटलांटिस हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया और घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई।हालांकि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र के साथियों व हॉस्टल प्रबंधन से भी जानकारी जुटाई जा रही है।