DehradunUttrakhand

मिस उत्तराखंड 2026: मिस बॉडी ब्यूटीफुल और मिस ऑसम लेग्स में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

 

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत गुरुवार को मिस बॉडी ब्यूटीफुल और मिस ऑसम लेग्स सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी फिटनेस, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति का प्रदर्शन किया।

 

 

 

गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित जेपी क्लब, हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, फिटनेस, स्टेज प्रेजेंस और ओवरऑल पर्सनालिटी का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और सभी ने अपनी प्रतिभा व व्यक्तित्व से जजेज को प्रभावित करने का प्रयास किया।

 

 

 

 

 

इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के तहत आयोजित विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट जैसे मिस बॉडी ब्यूटीफुल और मिस ऑसम लेग्स के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों, प्रतिभाओं और व्यक्तित्व को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर दे रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मिस उत्तराखण्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले सितंबर माह पर ही आयोजित किया जाएगा।

 

इस मौके पर कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी और आकांक्षा गुप्ता,प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, एवं राज कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

 

 

प्रतियोगिता में राशि मित्तल और विशद मित्तल ( ऑनर ऑफ जेपी क्लब, हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स अकादमी),सुयांशा जोशी (मिस बॉडी ब्यूटीफुल 2025) दीपिका लखेड़ा( मिस बॉडी ब्यूटीफुल 2025) और पूजा करकर (मिस ऑसम लेग्स 2025) ने जजों की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!