Uncategorized

हिमाद्रि आइस रिंक से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिली उड़ान

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले एक वर्ष में हिमाद्रि आइस रिंक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. उन्होंने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और उपस्थित अतिथियों को संबोधित किया. उन्होंने हिमाद्रि आइस रिंक के एक वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की जर्सी और ‘पे एंड प्ले’ पोर्टल का भी विमोचन किया. जिसे प्रदेश में खेल सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा “हिमाद्रि” देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक है. यह केवल एक खेल परिसर नहीं बल्कि उत्तराखंड के लिए गौरव और संभावनाओं का प्रतीक है, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में स्थापित इस आइस रिंक में साउथ एशियन विंटर गेम्स जैसे बड़े आयोजन हुए थे, लेकिन बाद के वर्षों में उचित रखरखाव और संचालन के अभाव में यह बंद हो गई थी. जिससे खिलाड़ियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हिमाद्रि आइस रिंक को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया. लगभग साढ़े 8 करोड़ रुपये की लागत से इसका व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया. उन्होंने कहा इसके संचालन को स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 1 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है. जिससे न केवल ऊर्जा की बचत हो रही है बल्कि हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!