Uncategorized

पिथौरागढ़ को सीएम ने दी ₹165 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विधायक की बेटी के शादी में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ़ दौरा, कैलाश उत्सव 2026 का किया शुभारंभ, विधायक चुफाल की बेटी के विवाह में की शिरकत, जलेबी भी खाई

केदारनाथ धाम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने लक्ष्मण सिंह महर राजकीय महाविद्यालय में कैलाश उत्सव 2026 का शुभारंभ किया. साथ ही 165 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस मौके उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए घोषणाएं भी की.

इसके अलावा सीएम पुष्कर धामी ने सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में नई विकसित सुविधाओं का अवलोकन किया. साथ ही खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर पुरस्कार भी वितरित किए. वहीं, पिथौरागढ़ में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों के अहम दिशा निर्देश दिए. साथ ही बेरीनाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माणाधीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के विवाह समारोह में शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष देकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरीनाग पहुंचकर बीजेपी के सोशल मीडिया संह संयोजक लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिताजी स्व. चंदन सिंह कोरंगा (रिटायर्ड भारतीय सेना) के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार और पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!