DehradunUttrakhand

उत्तरांचली एथेनिक कलेक्शन देहरादून के शो रूम को एक साल पूरा, सेलिब्रेशन के तौर पर ग्राहकों को अधिकतम 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

देहरादून।उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और पहाड़ी विरासत को खूबसूरत साड़ियों और ज्वेलरी के जरिए खास पहचान देने वाला उत्तरांचली एथेनिक कलेक्शन देहरादून में अपने एक साल पूरे कर चुका है। बहल चौक स्थित इस शोरूम की पहली वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों के लिए 60 प्रतिशत तक की अधिकतम छूट भी दी जा रही है। खास बात यह है कि उत्तरांचली एथेनिक कलेक्शन के नोएडा और गाजियाबाद में दो अन्य शोरूम पहले से संचालित हो रहे हैं, जहां कारोबार के सफर को सात साल पूरे हो चुके हैं। इन शोरूम में पारंपरिक पहाड़ी डिजाइनों के साथ साड़ियों, ज्वेलरी और डिजाइनर सूट्स का भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है।

 

शोरूम में मौजूद खूबसूरत कलेक्शन, पहाड़ी ड्रेस, डिजाइनर सूट और पारंपरिक पहाड़ी ज्वेलरी ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रही है। खासकर पहाड़ी ग्राहकों के लिए यहां अलग-अलग और नए डिजाइनों का कलेक्शन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पारंपरिक पहाड़ी लुक के साथ आधुनिक डिजाइनों का मेल ग्राहकों को पहनावे के नए विकल्प दे रहा है। वहीं, अलग-अलग मौकों के लिए उपलब्ध डिजाइनर सूट्स का कलेक्शन भी ग्राहकों की पसंद बन रहा है।

 

इसी मौके पर उत्तरांचली एथेनिक कलेक्शन के ऑनर आनंद रावत ने कहा कि उन्हें इस कारोबार में सात साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरांचली एथेनिक कलेक्शन के जरिए उनका प्रयास उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति, पहाड़ी पहनावे और ज्वेलरी को नई पहचान देना है। देहरादून के शोरूम को एक साल पूरा होना उनके लिए खुशी का मौका है। ग्राहकों के प्यार और विश्वास की वजह से नोएडा और गाजियाबाद में भी उनके शोरूम संचालित हो रहे हैं। उसके बाद ही उत्तराखंड में ये ब्रांड लॉन्च की गई थी। उन्होंने देहरादून स्थित अपने शो रूम की पहली वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों के लिए 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तरांचली एथेनिक कलेक्शन के और अधिक शोरूम खोलने की योजना है, ताकि उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और पहाड़ी पहनावे से जुड़े कलेक्शन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। साथ ही ग्राहकों को आगे भी पहाड़ी संस्कृति से जुड़े नए, आकर्षक और आधुनिक कलेक्शन उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!