Uncategorized

देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 गिरफ्तार, महिलाओं को देते थे नौकरी का झांसा

देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है. साथ ही तीन युवतियों को रेस्क्यू किया.

देहरादून: राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र में स्कूल परिसर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. थाना कैंट पुलिस और एएचटीयू टीम (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने अनैतिक देह व्यापार मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 3 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया. गिरफ्तार एक आरोपी पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है. आरोपी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलते थे.

एसएसपी को मिली थी शिकायत

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को गोपनीय माध्यम से कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली. प्राप्त सूचना पर एसएसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्रवाई की तो वहां स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में तीन महिलाएं और पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक मुख्य आरोपी (देह व्यापार करा रहे) समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया. मौके पर मिले स्विफ्ट कार को पुलिस द्वारा सीज किया गया.

मामले में पार्षद ने क्या कहा

पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां तीन युवतियों को रखा गया है और उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है. पुलिस जांच में पता चला है कि युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं, जो आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थी, जिनकी मजबूरी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार में धकेल दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!