DehradunUttrakhand

BREAKING NEWS: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का खुलासा, 19 साल की युवती निकली साजिश के पीछे

देहरादून। सहस्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवती की पहचान चाहत उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। मामले में चार अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस  के अनुसार, महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के पीछे डेयरी कारोबार से जुड़ा पैसों का विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, अन्नू और दीपक ने सुषमा वर्मा से अठूरवाला-भानियावाला स्थित 11 गायों की डेयरी 7.50 लाख रुपये में ली थी। आरोप है कि बाद में गायों से अपेक्षा के मुताबिक दूध नहीं मिलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

अन्नू और उसके साथियों का आरोप था कि डेयरी में लगाया गया पैसा वापस नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा दूध की बिक्री से मिली रकम को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी दौरान अन्नू की तबीयत खराब होने और इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने सुषमा से रकम मांगी। पुलिस के मुताबिक, सुषमा ने कथित तौर पर 10 हजार रुपये दिए, जबकि बाकी रकम देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पैसों की वापसी को लेकर विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, अन्नू और दीपक ने सुषमा को डराने के लिए उसे जबरन कार में बैठाने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत कार किराये पर लेकर आरोपी सहस्रधारा पहुंचे और महिला को कार में बैठाने की कोशिश की।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय चाहत उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फरार आरोपियों के नाम

  • दीपक पुत्र दिलीप कुमार, निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, ज्वालापुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

  • सुशांत उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम डोब, तहसील देवप्रयाग, थाना हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल।

  • आदित्य वशिष्ठ पुत्र अमित शर्मा, निवासी औरंगाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

  • प्रियांशु पुत्र सुखपाल, निवासी नगला अहमद, थाना मंगलौर, हरिद्वार।

पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!