Uncategorized
भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, सरकारी कार्यक्रम रहेंगे स्थगित
देहरादून के मैक्स अस्पताल में भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है. भुवन चंद्र खंडूड़ी ने 91 साल की आयु में आखिरी सांस ली.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सैनिक अधिकारी भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शोक अवधि के दौरान प्रदेशभर में सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, 20 मई को पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
![]()