Uncategorized

शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट ने बीमार महिला को पहुंचाई आर्थिक सहायता

ट्रस्ट के अध्यक्ष कमला थापा की अगुवाई में विकासनगर की निशा राना को राशन व आर्थिक सहयोग

शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट द्‍वारा समिति की अध्यक्षा कमला थापा की अध्यक्षता में एक बेहद निर्धन एवं लम्बी बीमारी से जूझ रही पीड़ित महिला निशा राना , निवासी डाक्टर गंज, विकास नगर को राशन एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।इस पुनीत कार्य में  गोदावरी थापली जी ने भी विशेष सहयोग किया |

समिति की अध्‍यक्षा कमला थापाजी ने अवगत कराया कि समिति द्‍वारा समय -समय पर जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, बीमारी से पीड़ितजनों को इलाज में सहयोग हेतु आर्थिक सहयोग एवं शिक्षा के क्षेत्रमें मेघावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहन एवं उज्ज्वल भविष्य में सहयोग हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

आज इस अवसर पर समिति की पूर्व अध्यक्षा  कमला थापा ,संरक्षक गोदावरी थापली, विनिता क्षेत्री, नैनका राना , प्रभा शाह एवं  माया चौधरी उपस्थित थे । सभी ने पीड़ित महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं भी दीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!