UncategorizedUttrakhandनैनीताल

नैनीताल: रील बनाने को लेकर भाई ने डांटा, आठवीं की छात्रा की मौत; परिवार में मचा कोहराम

रील बनाने को लेकर भाई ने डांटा, आठवीं की छात्रा की मौत;

नैनीताल (उत्तराखंड)। नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मोबाइल चलाने और सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात मोबाइल चलाने को लेकर छात्रा की अपने भाई से बहस हो गई। इस दौरान भाई ने उसे डांट दिया। इसके बाद छात्रा नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने पहले समझा कि वह गुस्से में है।

काफी समय बीतने के बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो छात्रा को पंखे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर उसका भाई घबरा गया। आनन-फानन में परिजन छात्रा को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!