DehradunUttrakhand
देहरादून में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

देहरादून। वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून द्वारा 31 अगस्त को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।