सृजनशील ब्राह्मण महिला समिति ने मनाया हरितालिका तीज उत्सव

आज सृजनशील ब्राह्मण महिला समिति द्वारा हरितालिका तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्योति कोटिया, अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार एवं दर्जाधारी राज्यमंत्री, मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ माता पार्वती एवं भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान नेपाल आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

समिति की अध्यक्ष रीता पौडेल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्मला जोशी, धर्मपत्नी गणेश जोशी, अभिषेक शाही, उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार, गोदावरी थापली, प्रदेश कोषाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, देवमाया गुरूंग तथा भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद उपाध्याय उपस्थित रहे।
समिति द्वारा अपनी भाषा, संस्कृति, कला एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से प्रतिवर्ष हरितालिका तीज उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति समर्पित और जागरूक करना है।
संस्था ने निर्णय लिया कि इस वर्ष तीज महोत्सव के माध्यम से होने वाली बचत राशि को नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में संस्था की सचिव सृजना पौडेल, महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति की अध्यक्ष माया पंवार, प्रभा शाह, पूजा सुब्बा चंद, प्रमिला खत्री, सुनीता क्षेत्री, नील कमल चंद, एन.एस. खत्री, पंडित रामप्रसाद गौतम सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।