CrimeINDIAउत्तर प्रदेश
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज सुनाई जाएगी सजा, कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज सुनाई जाएगी सजा,
मेरठ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जानी है। मामले में अदालत में सजा को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें पेश की गईं। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की, जबकि बचाव पक्ष ने न्यूनतम सजा देने की अपील की।

अभियोजन पक्ष ने मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी का बताते हुए मृत्युदंड देने की मांग की। अभियोजन की ओर से दलील दी गई कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी और घटना के बाद भी आरोपी सामान्य रूप से घूमते रहे। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपियों के लिए न्यूनतम सजा की मांग रखी।
अभियोजन पक्ष ने अपनी मांग के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के तीन फैसलों का भी हवाला दिया। अब मामले में अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।